Home » राष्ट्रीय » 24k गोल्ड में सजे Messi-ronaldo एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च:19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक; देखें कितनी है कीमत

24k गोल्ड में सजे Messi-ronaldo एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च:19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक; देखें कितनी है कीमत

Share This Article

Caviar Messi And Ronaldo Edition Phone: फुटबॉल के दो बड़े सितारों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सम्मान में कैवियार (Caviar) ने बेहद खास लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा और एपल आईफोन 17 प्रो को 24 कैरेट गोल्ड, प्रीमियम हैंडक्राफ्टेड डिजाइन और खास कलेक्टर एलिमेंट्स के साथ पेश किया है। आपको इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 19-19 यूनिट ही बनाई गई है, जिससे यह स्मार्टफोन और भी एक्सक्लूविस बन गए हैं।




Caviar Launches 24K Gold Messi, Ronaldo Edition Smartphones, Only 19 Units Available

मेसी एडिशन फोन
– फोटो : caviar.global


Messi Edition में क्या है खास?

  • कैवियार का मेसी एडिशन आने वाले सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा पर आधारित है। इसके बैक पैनल पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की तस्वीर, उनकी जर्सी नंबर 10 और अर्जेंटीना के राष्ट्रीय प्रतीकों को काफी खूबसूरती से उकेरा गया है। बताया जा रहा है कि इस एडिशन की जटिल इंजीनियरिंग और फोल्डिंग डिजाइन मेसी के खेल से प्रेरित है।
  • वहीं, जो हल्के नीले और सफेद इनेमल रंगो को 24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड आउटलाइन के साथ सजाया गया है, जो अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायक के रूप में मेसी के सम्मान को दर्शाता है। प्रीमियम एनामेल फिनिश और गोल्ड प्लेटिंग इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कलेक्टर्स पीस बनाती है।


Caviar Launches 24K Gold Messi, Ronaldo Edition Smartphones, Only 19 Units Available

रोनाल्डो एडिशन फोन
– फोटो : caviar.global


Ronaldo Edition भी कुछ कम नहीं

रोनाल्डो एडिशन को एपल आईफोन 17 प्रो पर तैयार किया गया है। इसके बैक पैनल पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर, उनकी मशहूर जर्सी नंबर 7 और पुर्तगाल के राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल किया गया है। इसमें भी 24K गोल्ड प्लेटिंग और खास ज्योमेट्रिक डिजाइन दिया गया है, जो इसे सामान्य iPhone से बिल्कुल अलग पहचान देता है।


Caviar Launches 24K Gold Messi, Ronaldo Edition Smartphones, Only 19 Units Available

सिर्फ 19 लोग खरीद पाएंगे यह फोन
– फोटो : caviar.global


सिर्फ खास 19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक

  • कैवियार ने इसकी विशिष्टा यानी एक्सक्लूविटी का ध्यान रखा है। इसलिए दुनिया भर में इन दोनों ही मॉडल्स के सिर्फ 19-19 यूनिट्स ही तैयार किए गए हैं। इसका मतलब है कि पूरी दुनिया में मेसी एडिशन के सिर्फ 19 और रोनाल्डो एडिशन के सिर्फ 19 ही मालिक होंगे।
  • इतना ही नहीं, जो कोई भी इन चमचमाते फोन्स को खरीदेगा, उन्हें कंपनी की तरफ से एक बेहद खास कलेक्टर प्रीमियम बॉक्स भी दिया जाएगा। इस वीआईपी बॉक्स के अंदर फोन के साथ एक बेहद खूबसूरत गोल्ड-प्लेटेड चाबी और एक मेमोरियल ब्रांडेड स्मारक सिक्का (Coin) भी तोहफे के रूप में मिलेगा।


Caviar Launches 24K Gold Messi, Ronaldo Edition Smartphones, Only 19 Units Available

कैवियार मेसी और रोनाल्डो एडिशन फोन
– फोटो : caviar.global


19 लोगों को कितनी कीमत में मिलेंगे यह फोन?

चूंकि इन फोन्स को बनाने में असली सोने और अनगिनत घंटों की बारीक कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इनकी कीमत भी आसमान छूती है:

  • iPhone 17 Pro Ronaldo Edition (256GB बेस वेरिएंट): इसकी शुरुआती कीमत 11,410 डॉलर (लगभग 10,99,999 रुपये) रखी गई है।
  • Ronaldo Edition (टॉप स्टोरेज वेरिएंट): इसका सबसे महंगा वेरिएंट 13,130 डॉलर (करीब 12,63,000 रुपये) तक जाता है।
  • Galaxy Z Fold 8 Ultra Messi Edition: मेसी के इस फोल्डेबल सोने के फोन की कीमत को भी इसी अति-प्रीमियम बजट कैटेगरी (लगभग 11 से 13 लाख रुपये के बीच) में रखा गया है।

क्यों बन रहा चर्चा का विषय?

दरअसल, सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख की लॉन्च कर दी है, जो कि 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा का आधिकारिक लॉन्च होगा, लकिन उससे पहले ही कैवियार ने इसका खास कस्टम लिमिटेड एडिशन पेश कर दिया है, जिससे फुटबॉल और लग्जरी टेक के शौकीनों के लिए यह कलेक्शन चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

Are You Satisfied KRJ NEWS ?

Also Read This